फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two people killed, 60 more infected with corona in Udhampur

उधमपुर में कोरोना से से दो लोगों की मौत, 60 और लोग पाए गए संक्रमित

विज्ञापन
Two people killed, 60 more infected with corona in Udhampur
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में शनिवार को कुल 60 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें पांच लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मामले कम और ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने पर जहां प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को कोरोना संक्रमण से राहत मिल रही है। वहीं कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ने पर चिंता बढ़ती जा रही है। शाम तक जिले में कुल 85 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

करीब सप्ताह से जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। अब हर रोज 100 से कम मामले सामने आ रहे है। इसके साथ दुगनी संख्या में लोग कोरोना को मात दे रहे हैं। इसी के चलते जिले में अब कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या हजार से कम हो चुकी है। लेकिन कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को जिले में 71 कोरोना संक्रमित पाए गए थे और दो लोगों की संक्रमण से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को भी दो और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। इसी के साथ कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 120 पहुंच गई है। शनिवार को जिले में कुल 60 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक मेडिकल ब्लाक चिनैनी में 29 लोग संक्रमित पाए गए हैं। टिकरी में नौ, रामनगर में पांच, पंचैरी में सात, बसंतगढ़ में छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कई दिनों के बाद शहर के अंदर कोई कोरोना संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। शाम तक जिले में कुल 85 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 10497 हो गए हैं। 9509 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और अब जिले में 868 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed