{"_id":"60f5c6e48ebc3e79af445389","slug":"two-people-found-corona-infected-in-the-district-udhampur-news-jmu239812125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में दो व्यक्ति पाए गए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में दो व्यक्ति पाए गए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सोमवार को केवल दो ही व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में मामलों में कमी आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है। हालांकि सोमवार को कोरोना संक्रमण को मात देने में कोई भी व्यक्ति कामयाब नहीं हो पाया है। लेकिन फिर भी नए मामलों में कमी से स्वास्थ्य विभाग काफी राहत महसूस कर रहा है।
बीते कुछ दिनों में जिले में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट हो रही है। शनिवार को जिले में केवल एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था और नौ कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। रविवार को भी केवल एक ही व्यक्ति संक्रमित पाया गया और सात लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। वहीं अब सोमवार को भी केवल दो ही लोग संक्रमित पाए गए हैं।
जिसमें एक मामला जिले के रामनगर तहसील का है जबकि दुसरा सुरक्षा कर्मी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला में अब तक पाए गए कोरोना संक्रमितों की संख्या 11259 हो गई हैं। इनमें से 11086 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 133 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल 40 सक्रिय मामले बचे हैं।