फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two months have stoped water supply

दो महीने से ठप है पानी की आपूर्ति

Wed, 24 Sep 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर Updated Wed, 24 Sep 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two months have stoped water supply

नगर से दस किमी दूर पल्तयाड़ और न्यू कालोनी में पिछले दो महीने से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि पीएचई विभाग ने डगवेल से साढ़े पांच फीट पाइप निकाल लिया है। इसके कारण पंपिंग नहीं हो पा रही है। इसका नतीजा पानी संकट के रूप में सामने आ रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल पंच रीतू वर्मा, नायब सरपंच अरुण शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को पीएचई विभाग के अधिकारियों से मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पानी की सप्लाई तुरंत शुरू नहीं की गई तो वह सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जाम लगाने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


रीतू वर्मा के अनुसार पहले भी कई बार विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन समस्या का हल नहीं निकाला गया। लोगों को बावली और कुएं से पानी लाना पड़ रहा है। आसपास के मोहल्लों में पानी आ रहा है, लेकिन पल्तयाड़ और न्यू कालोनी में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण ने बताया कि लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है। बुजुर्गों, महिलाओं व छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें दूर से पानी लाना पड़ता है। उसके बाद ही बच्चे स्कूल जा पाते हैं। पीएचई कर्मचारी बहाने बनाते हैं। कभी कहते हैं कि पंप खराब है। कभी बिजली कटौती का बहाना बनाया जाता है।


दरअसल, विभाग ने साढ़े पांच फीट पाइप निकाल लिया है। इससे डगवेल से पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी से पाइप काफी ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि अगर पानी की सप्लाई सुचारु नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।  इस दौरान शांति देवी, रेणू देवी, सीमा देवी, पुष्पा, अनिल कुमार, मनोहर कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed