{"_id":"582ca95a90918afece5977dc54cb5356","slug":"two-doctors-six-workers-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डाक्टर, छह कर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो डाक्टर, छह कर्मी सस्पेंड
किश्तवाड़/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिना किसी कारण के गैरहाजिर रहने वाले प्राइमरी हेल्थ सेंटर छात्रू के दो डाक्टर और छह अन्य कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सभी के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इंद्रवाल विधायक गुलाम मोहम्मद सरूड़ी ने इसी सप्ताह सोमवार को प्राइमरी हेल्थ सेंटर का औचक दौरा किया था। यहां उन्होंने पर चिकित्सकों को अनुपस्थिति पाया था।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने उसी समय फोन पर हेल्थ एंड मेडिकल एजूकेशन विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी डाक्टर एमके भंडारी और स्वास्थ्य निदेशक डॉ. बलजीत सिंह पठानिया को इसकी सूचना दी। साथ ही गैरहाजिर डॉक्टरों और स्टाफ सदस्यों पर कार्रवाई की सिफारिश की।
विज्ञापन
अस्पताल में सिर्फ दो फार्मासिस्ट ही मौजूद थे। बाकी सभी गैरहाजिर थे। विधायक की शिकायत के बाद सीएमओ डाक्टर शाम प्रसाद गुप्ता ने दोनों डाक्टरों और छह अन्य कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया।
इनमें डाक्टर फरीद अहमद वानी, डाक्टर सईद तज्जमुल और मोहम्मद इशाक, बबिता देवी, विकास, नसीर फारूक अहमद, मुहीबा शामिल हैं। सभी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।