{"_id":"680a8eecaae659eb3c0afa48","slug":"two-arrested-on-mata-vaishno-devi-marg-katra-news-c-309-1-sjam1002-101835-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी।
कटड़ा। धर्मनगरी से श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर पोनी सेवा प्रदाताओं के रूप में धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं ।
श्री गीता माता मंदिर स्नान घाट-2 के पास गश्त के दौरान पूरन सिंह होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को रोका गया। उससे उसका अधिकृत पोनी सेवा कार्ड दिखाने को कहा गया। सत्यापन करने पर कार्ड पर लगी तस्वीर व्यक्ति से मेल नहीं खाई। आधार कार्ड से उसकी असली पहचान मनीर हुसैन निवासी झंडी तहसील ठाकराकोट, जिला रियासी के रूप में सामने आई। यह व्यक्ति एसएमवीडी ट्रैक पर अवैध रूप से किसी और के अधिकृत कार्ड का दुरुपयोग करता पाया गया। थाना कटड़ा में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
बाण गंगा पुल के पास एक अन्य घटना में साहिल खान निवासी कोटली अखनूर, जिला जम्मू को बिना वैध कार्ड के पोनी चलाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसके नाम पर कोई पंजीकृत पोनी कार्ड नहीं है। उसने एसडीएम के आदेश का उल्लंघन किया। थाना कटड़ा में उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। संवाद