फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   two arrest with bhukki

Udhampur News: 35 किलो भुक्की की खेप के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 16 Sep 2023 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 16 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
two arrest with bhukki
उधमपुर। रौन दोमेल इलाके में पुलिस ने 35 किलो भुक्की की खेप सहित कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान रमन निवासी कपूरथला और अमरदीप सिंह निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर के समय पुलिस ने रौन दोमेल पुलिस चौकी के पास पीएसआई राहुल जम्वाल ने टीम के साथ नाका लगाया था। इस दौरान श्रीनगर से पंजाब की तरफ जा रही जायलो वाहन नंबर पीबी07बीयू-4832 को तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर डिक्की के अंदर दो बोरियों में रखी भुक्की बरामद की। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया और नायब तहसीलदार को मौके पर बुलाया। नायब तहसीलदार सलीम के मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने भुक्की को तोलने की प्रक्रिया को पूरा किया और भुक्की का वजन करीब 35 किलो निकला। पुलिस ने वाहन में सवार चालक सहित दो लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed