संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जखैनी नाके के पास श्रीनगर से पंजाब की ओर जा रही कार (पीबी10सीक्यू- 9797) की तलाशी के दौरान 30 किलो भुक्की बरामद की है। इसके बाद पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
श्रीनगर से पंजाब की ओर जा रही कार को जखैनी नाके के पास पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। इस दौरान पुलिस ने कई लिफाफों में पैक की गई भुक्की बरामद की, जिसका वजन 30 किलाे था। पुलिस ने मौके पर ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह और जसविंदर सिंह दोनों निवासी गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद