{"_id":"58e2a9194f1c1b72735b4c4e","slug":"tunnel-opened-after-seeing-muhurat-after-inauguration","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन के बाद भी मुहूर्त देखकर खोली गई टनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन के बाद भी मुहूर्त देखकर खोली गई टनल
रोहित गुप्ता, चिनैनी
Updated Tue, 04 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
चिनैनी नाशरी टनल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को चिनैनी-नाशरी टनल के उद्घाटन के बाद भी सोमवार को टनल आम गाड़ियों के लिए मुहूर्त देखकर खोली गई। दिनभर गाड़ियाें की आवाजाही होती रही। पहले दिन बारह घंटे में साढ़े तीन हजार वाहन टनल से आर-पार हुए। लोगों में खासा उत्साह था।
सोमवार को चिनैनी-नाशरी टनल के टोल प्लाजा से वाहनों के गुजरने के लिए आठ बजे का मुहूर्त रखा गया था। मुहूर्त के मुताबिक आठ बजे के बाद आम गाड़ियों के लिए उसे खोल दिया गया। टोल प्लाजा खुलते ही गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। टोल कटवाकर वाहन आगे बढ़ रहे थे। देर रात से ही ज्यादातर वाहन हाईवे पर खड़े हो गए थे। वह भी टनल खुलने का इंतजार कर रहे थे। टनल से गुजरने वाले यात्री मो. शफी, गुलाम मोहम्मद और अन्य ने बताया कि वह देर रात से ही टनल के पास खड़े हो गए थे। उन्होंने कहा कि एक तो टनल से गुजरने की खुशी और दूसरा तेल बचत की खुशी। इन यात्रियों ने कहा कि वह पुराने हाईवे से जा सकते थे, लेकिन टनल से जाना उन्होंने बेहतर समझा। अजूबा टनल से गुजरना अपने आप में खास है।