{"_id":"3ecac5c7fd657e55778b28371d1ca558","slug":"truck-drivers-protest-demonstration-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालकों के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालकों के विरोध में किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 01 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड पर खाद की लोडिंग कर रहे ट्रक चालकों के विरोध में रेलवे रोड के निवासियों ने प्रदर्शन किया। ट्रक चालकों पर रोड पर गंदगी और प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन में यार्ड बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रक चालकों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अजय कुमार ने बताया कि खाद की लोडिंग करा रहे ट्रकों की संख्या हर रोज बढ़ती जा रही है। रोड पर इतने ट्रकों के कारण प्रदूषण बढ़ गया है।
विज्ञापन
सड़क से गुजरने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतनी धूल उड़ती है कि सड़क से गुजरना हर किसी के लिए दूभर हो गया है। ट्रक चालकों के बेतरतीबी से लगे हुए ट्रकों के कारण जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
एक अन्य निवासी दीपक ने कहा कि ट्रक चालक खुले में ही शोच कर रहे हैं। इस कारण से पूरे मोहल्ले में बदबू फैलने लगी है। बीमारियाें की आशंका बड़ गई है।
कई बार ट्रक चालकों को इस बारे में कहा गया, लेकिन ट्रक चालक दुर्व्यवहार पर उतर आते हैं। इस अवसर पर लोगों ने रेलवे विभाग से स्टेशन पर माल ढुलाई के लिए रेलवे यार्ड बनाने की मांग की।