{"_id":"60e6072a8ebc3ec1f7451b79","slug":"tribute-to-kargil-hero-vikram-batra-udhampur-news-jmu238985615","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखोई से उड़ान भरकर कैप्टन बतरा को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखोई से उड़ान भरकर कैप्टन बतरा को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कारगिल युद्ध के हीरो और परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बतरा के बलिदान दिवस पर उत्तरी कमान प्रमुख ने सुखोई से कारगिल में स्थित बतरा टॉप के ऊपर उड़ान भरकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। कैप्टन विक्रम बतरा सात जुलाई 1999 को शहीद हुए थे। वाईके जोशी कारगिल युद्ध के दौरान कैप्टन बतरा की 13 जैक राइफल के कमांडिंग अफसर थे।
बुधवार को वाईके जोशी ने श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई से उड़ान भरी। सुखोई में जोशी ने कारगिल में स्थित बतरा टॉप के ऊपर से उड़ान भरकर अपने जांबाज शहीद कैप्टन विक्रम बतरा को एयर सेल्यूट कर श्रद्धांजलि दी। बतरा टॉप प्वाइंट 4875 पहाड़ी का नाम है, जिसे पाकिस्तान ने कब्जा लिया था। कैप्टन विक्रम बतरा ने प्वाइंट 5140 चोटी को पाकिस्तान से छुड़ाया था। वे सात जुलाई को प्वाइंट 4875 चोटी से दुश्मन को खदेड़ते शहीद हुए थे। लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने कहा कि अप्रतिम बहादुरी की मिसाल बने कैप्टन बतरा सभी के लिए प्रेरणा हैं। उन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। उनके सम्मान में इस चोटी का नाम बतरा टॉप रखा गया। सेना कमांडर ने कहा कि कैप्टन बतरा अधिकारियों की वर्तमान पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। यह सबसे उपयुक्त है कि उनकी वीरता को उनके 13 जैक राइफल के तत्कालीन कमांडिंग ऑफिसर द्वारा याद किया जाए।