फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Tribute paid to martyrs with patriotic lines

देशभक्ति के तरानों से शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Tribute paid to martyrs with patriotic lines
उधमपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को महिला कालेज की तरफ से देशभक्ति गीत गायन और रन फार नेशन का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया है।
विज्ञापन

सुबह पहले एनसीसी कैडेट की तरफ से रन फार नेशन का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी कैडेट्स तख्तियां लेकर शहर में लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। बताया कि 15 अगस्त को आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह सभी के लिए गर्व की बात है। शहीदों की शहादत और आजादी के महत्व को सभी को समझना होगा। वहीं, दोपहर के समय वर्चुअल देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने हिस्सा लेकर देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतियोगिता में छठे सेमेस्टर की ज्योति कौशल ने पहला हासिल किया। नसीम अख्तर, मोहिनी देवी, अंजली देवी, पूजा शर्मा, चारू शर्मा, रिद्धि वर्मा, भावना उदय नीतिका भान और नेहा राजपूत के गीतों को भी खूब सराहा गया। प्रिंसिपल मीनू महाजन ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed