{"_id":"611175208ebc3ef4162f5b5f","slug":"tree-plantation-message-of-environmental-protection-udhampur-news-jmu241251084","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की तरफ से सोमवार को पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के सदस्यों ने शहर व ग्रामीण इलाकों में पौधरोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि पौधरोपण 15 अगस्त तक चलेगा।
सुबह के समय समिति की तरफ से बट्टल बालियां स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में मां राजराजेश्वरी आश्रम की प्रभारी महात्मा समता बाई की देखरेख में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर संस्था की ओर से विभिन्न प्रजातियों के 30 पौधे लगाए गए। अपने संदेश में समता बाई ने कहा कि विकास के नाम पर अंधाधुंध पेड़ काटे जा रहे हैं, जिसके चलते प्रदूषण बढ़ने के साथ साथ पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। परिणाम स्वरूप आये दिन पहाड़ों में भूस्खलन, बाढ़ इत्यादि प्राकृतिक प्रकोप बढ़ते जा रहे हैं और दिनों दिन आक्सीजन की भी कमी हो रही है।
उनका कहना था कि यह नितांत आवश्यक हो गया है कि हम सब मिलकर इस धरती को हराभरा रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को बचाएं। यह मानवता की रक्षा के लिए हमारा सुंदर प्रयास होगा और वसुंधरा का भी श्रंगार होगा। इसी क्रम में संस्था द्वारा 13 अगस्त 2021 को राम नगर क्षेत्र में पौधरोपण करेगी। इस अवसर पर रशपाल सिंह, सुनीता देवी, दीप सिंह, सुमन शर्मा, राकेश कुमार, जोगेंद्र कुमार, मोहन लाल, सुनील कुमार, नारायण ठाकुर, ललिता देवी व स्कूल का स्टाफ मौजूद था।