{"_id":"616f0f75787ab11e9a2fd224","slug":"travelling-problem-udhampur-news-jmu2461416190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरमा पुल पर वाहनों की आवाजाही कर दी गई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरमा पुल पर वाहनों की आवाजाही कर दी गई बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। प्रशासन के आदेश पर बीआरओ ने मंगलवार सुबह बिरमा इलाके में तैयार पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। इसके बाद लोगों ने पैदल ही नाले को पार करना शुरू कर दिया। शाम पांच बजे के बाद वाहनों को चलने की अनुमति दे दी गई।
बिरमा इलाके में अप्रोच रोड पर तारकोल डालने के कार्य के चलते एक सप्ताह के लिए बैली पुल पर वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया है। यह आदेश मंगलवार से लागू किया गया। आदेश के अनुसार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जाएगा। मंगलवार सुबह 10 बजे तक वाहन चलते रहे। लेकिन, बाद में वाहनों की आवाजाही को बंद कर तारकोल डालने का काम शुरू कर दिया।
मार्ग के बंद होने पर लोगों ने पैदल की बिरमा नाले को पार कर आवाजाही जारी रखी। मौसम साफ रहने के कारण नाले को पार करने में कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन, मौसम खराब होने पर जान का जोखिम हो सकता है। 25 अक्तूबर तक हर रोज सुबह 10 से शाम पांच बजे तक पुल बंद रखा जाएगा। पुल के बंद रहने पर वाहनों की आवाजाही राष्ट्रीय राजमार्ग पर की गई।