फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Travelling Problem

बिरमा पुल पर वाहनों की आवाजाही कर दी गई बंद

विज्ञापन
Travelling Problem
उधमपुर। प्रशासन के आदेश पर बीआरओ ने मंगलवार सुबह बिरमा इलाके में तैयार पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। इसके बाद लोगों ने पैदल ही नाले को पार करना शुरू कर दिया। शाम पांच बजे के बाद वाहनों को चलने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन

बिरमा इलाके में अप्रोच रोड पर तारकोल डालने के कार्य के चलते एक सप्ताह के लिए बैली पुल पर वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया है। यह आदेश मंगलवार से लागू किया गया। आदेश के अनुसार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जाएगा। मंगलवार सुबह 10 बजे तक वाहन चलते रहे। लेकिन, बाद में वाहनों की आवाजाही को बंद कर तारकोल डालने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मार्ग के बंद होने पर लोगों ने पैदल की बिरमा नाले को पार कर आवाजाही जारी रखी। मौसम साफ रहने के कारण नाले को पार करने में कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन, मौसम खराब होने पर जान का जोखिम हो सकता है। 25 अक्तूबर तक हर रोज सुबह 10 से शाम पांच बजे तक पुल बंद रखा जाएगा। पुल के बंद रहने पर वाहनों की आवाजाही राष्ट्रीय राजमार्ग पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed