फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Transit camp in Patnitop dedicated to police personnel

पटनीटॉप में ट्रांजिट कैंप पुलिस कर्मियों को समर्पित

विज्ञापन
Transit camp in Patnitop dedicated to police personnel
चिनैनी। डीजी दिलबाग सिंह ने वीरवार को जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप का दौरा कर ट्रांजिट कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस कैंप से जम्मू-श्रीनगर के बीच आवागमन करने वाले पुलिस कर्मियों को सुविधा मिलेगी। इसकी काफी जरूरत थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को दोपहर साढे़ 12 बजे डीजी दिलबाग सिंह जम्मू से हेलिकॉप्टर के जरिए चिनैनी पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने पटनीटॉप पहुंच कर ट्रांजिट कैंप का उदघाटन किया। डीजी ने कहा कि ट्रांजिट कैंप से काफी लाभ होगा। वहीं, बताया कि जून से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां जारी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर हर प्रबंध किए जा रहे हैं। इस मौके पर एडीजी अब्दुल गनी मीर, एडीजी एके चौधरी, एडीजी दानिश राणा, एडीजी टी. नमग्याल, आईजी मुकेश सिंह, आईजी आलोक कुमार, एआईजी जावेद मट्टू, एआईजी मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed