फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Traning Camp

Udhampur News: युवतियों को आत्मरक्षा के विविध प्रशिक्षणों से किया सशक्त

विज्ञापन
Traning Camp
प्रशिक्षण वर्ग शिविर में दुर्गा वाहिनी की सदस्य प्रशिक्षण लेते हुएद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी में भारतीय विद्या मंदिर स्कूल (कडमाल) में दुर्गा वाहिनी का सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत की शामिल सैकड़ों महिलाओं और युवतियों को राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण, संगठन शक्ति व आत्मरक्षा के विविध प्रशिक्षणों के माध्यम से सशक्त किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग में बहनों ने राष्ट्रभक्ति के साथ आत्मरक्षा को लेकर विभिन्न हथियारों का प्रशिक्षण लिया जिसमे लाठी, तलवार, खोखरी, चाकू आदि प्रमुख है। प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर बहनों ने राष्ट्रभक्ति के साथ ही आत्मरक्षा व शौर्य का प्रदर्शन किया। इससे पहले मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री व प्रचारक इंद्रप्रस्थ क्षेत्र, विश्व हिंदू परिषद के मुकेश जी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने राष्ट्रनिर्माण में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए दुर्गा वाहिनी के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि महिलाएं व बहनें जागरूक होंगी तभी हिंदू समाज संगठित होगा और देश सशक्त होगा। समापन के अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग की विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन, प्रार्थना, सामूहिक गीत, शारीरिक प्रस्तुतियां एवं अनुभव साझा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद जम्मू-कश्मीर प्रांत की मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी की शिक्षिकाएं मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। प्रांत सह मंत्री कर्ण सिंह का प्रमुख योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed