फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   training

कौशल बढ़ाने के लिए सेना के युवाओं को भेजा जम्मू

विज्ञापन
training
फोटो....भारतीय सेना ने केरियर कोंसिलिंग की। - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। सेना ने परियोजना हिमायत के सहयोग से 18 से 30 मई तक किश्तवाड़ में ग्राहक संबंध प्रबंधक पर एक कैरियर परामर्श सह पंजीकरण शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्देश्य दूरदराज के युवाओं का सरकारी रोजगार परियोजना में उपलब्ध अवसरों के लिए पंजीकरण करना था।
विज्ञापन

शिविर में क्षेत्र के कुल 123 युवाओं (87 लड़के और 36 लड़कियों) ने भाग लिया। 25 लड़कों और तीन लड़कियों को उनकी योग्यता के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया गया, और वीरवार को ग्राहक संबंध प्रबंधक प्रशिक्षण केंद्र जम्मू प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। हरी झंडी दिखाने के अवसर पर हिमायत के राज्य अधिकारी हिमांशु ने ग्राहक संबंध प्रबंधक पाठ्यक्रम के तौर-तरीकों और इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

हिमायत योजना का लक्ष्य गरीब ग्रामीण युवाओं को लक्षित किया गया है, जिन्हें उनके कौशल को बढ़ाने के लिए एक मंच दिया जाएगा और उन्हें पर्याप्त सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। हिमायत योजना राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण घटक है। इससे इस सुदूर क्षेत्र के युवाओं को अत्यधिक लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैग ऑफ के दौरान ब्रिगेडियर प्रणब मिश्रा, कमांडर 9 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स ने युवाओं से बातचीत की और उन्हें रोजगारोन्मुखी कौशल हासिल करने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय लोगों ने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सेना के प्रयासों की सराहना की, और आशा व्यक्त की कि इस तरह की पहल से उन्हें क्षेत्र के युवाओं के बेहतर भविष्य को आकार देने में मदद मिलेगी।

फोटो....भारतीय सेना ने केरियर कोंसिलिंग की।

फोटो....भारतीय सेना ने केरियर कोंसिलिंग की।- फोटो : UDHAMPUR

फोटो....भारतीय सेना ने केरियर कोंसिलिंग की।

फोटो....भारतीय सेना ने केरियर कोंसिलिंग की।- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed