फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Traffic Start At National Highway

Udhampur News: राजमार्ग पर आंशिक रूप से एकतरफा यातायात बहाल

विज्ञापन
Traffic Start At National Highway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। भारी बारिश और बादल फटने से हुए भूस्खलन के कारण तीन दिन तक बंद रहने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफा यातायात के लिए आंशिक रूप से फिर से खोल दिया गया। बुधवार को यातायात पुलिस के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

राष्ट्रीय राजमार्ग कश्मीर को हर मौसम में देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला एक मात्र मार्ग है जो रविवार की सुबह से बादल फटने और भारी बारिश के दौरान हुए भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। अधिकारी ने बताया कि रामबन में राष्ट्रीय राजमार्ग अब आवाजाही एकतरफ से चल रही है। यहां से श्रीनगर की ओर से जम्मू जाने वाले छोटे वाहनाें को छोड़ा गया। इससे यात्रियों और पर्यटकों ने राहत की सांस ली है लेकिन उधमपुर से श्रीनगर की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed