फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Traffic restored on Jammu-Srinagar highway

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात बहाल

विज्ञापन
Traffic restored on Jammu-Srinagar highway
उधमपुर। मरमत कार्य के चलते बुधवार को बंद रहे जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को वीरवार सुबह वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। सुबह हाइवे खुलते ही एहतियात के तौर पर सबसे पहले छोटे वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी गई। जबकि ट्रकों को बीच-बीच में रोककर छोड़ा गया।
विज्ञापन

इससे हाइवे खुलने के बाद भी उधमपुर के आसपास के क्षेत्रों में ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहीं, जो आगे जाने की अनुमति मिलने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते नजर आए। वहीं हाईवे खुलने के बाद निजी तथा यात्री वाहनों को आगे जाने की अनुमति मिलने से दिनभर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी रही। इससे बुधवार को हाईवे बंद रहने की वजह से रास्ते में फंसे वाहन चालकों को काफी राहत मिली। वहीं बुधवार को तोलडी नाला के पास हाईवे पर पत्थर गिरने की वजह से डोडा, किश्तवाड रूट पर चलने वाले वाहनों को भी आवाजाही में बाधा का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

वहीं उधमपुर में रोके गए ट्रक चालकों का कहना था कि बरसात का मौसम होने के कारण उन्हें हमेशा हाईवे के बंद होने का डर बना रहता है। इसलिए उनकी कोशिश होती है कि मौसम खराब होने से पहले वह अपनी मंजिल तक पंहुच जाएं। लेकिन ट्रैफिक पुलिस की ओर से उन्हें कभी हाईवे के मरमत के कारण तो कभी एहतियात के तौर पर रोक दिया जाता है। जिससे उन्हें काफी निराशा और परेशानी का सामना करना पडता है। हाईवे का काम जल्द से जल्द पूरा होना उनके लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसके बाद ही उन्हें इन सब परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed