{"_id":"68585caf5f65664a59061963","slug":"traffic-jam-udhampur-news-c-202-1-udh1007-124511-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सलाथिया चौक पर मेटाडोर स्टैंड लोगों के लिए बना परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सलाथिया चौक पर मेटाडोर स्टैंड लोगों के लिए बना परेशानी का सबब
विज्ञापन
उधमपुर। सलाथिया चौक पर अवैध तरीके से बने मेटाडोर स्टैंड के चलते दिन में कई बार इस तरह से लगता
- दिन में सुबह और शाम को चौक पर लग रहा जाम, यातायात व्यवस्था प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के बीचोंबीच धार रोड स्थित सलाथिया चौक पर मेटाडोर चालकों की ओर से बनाए गए स्टैंड के कारण दिन में कई बार जाम लग रहा है। यह चौक शहर के विभिन्न बाजारों व मुख्य बस स्टैंड पर जाने के लिए मुख्य द्वार है। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि प्रशासन की ओर से चौक पर सिर्फ मिनी बस चालकों को सवारी उतारने व चढ़ाने के लिए स्टाप दिया गया था लेकिन मिनी बस चालक अपनी मनमर्जी से चौक पर स्टैंड बनाकर बैठ गए हैं। चौक से चंद कदमों की दूरी पर जिला कोर्ट परिसर, डीसी कार्यालय के अलावा बैंक भी है। लोगों की रोजाना आवाजाही काफी अधिक होती है लेकिन चौक पर बने अवैध तरीके से स्टैंड के चलते दिन में कई बार जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हालात यह हैं कि सुबह और शाम को चौक पर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोग कई बार प्रशासन से चौक पर बने स्टैंड को हटाने की मांग कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। लोगों ने एक बार फिर से प्रशासन व संबंधित विभाग से जल्द से जल्द स्टैंड को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -
सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला
प्रशासन की ओर से चौक पर मिनी बस का स्टाप बनाया गया था ताकि चालक सवारियों को उतार सकें और चढ़ा सकें, लेकिन चालकों ने अपनी मनमर्जी से इसे स्टैंड बना दिया है। कई बार लोग प्रशासन से इस स्टैंड को हटाने की मांग कर चुके हैं लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
-रमेश कुमार
-- -- -
मिनी बसों के कारण लगता है जाम
अति व्यस्त चौक होने के साथ-साथ बाजारों व बस स्टैंड की ओर जाने के लिए इसी मार्ग से जाना पड़ता है। पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ वाहनों की आवाजाही भी अधिक होती है। चौक पर खड़ी मिनी बसों के कारण जाम लग जाता है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- करतार सिंह
-- -
लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा
प्रशासन की ओर से न्यू बस स्टैंड में मेटाडोर स्टैंड बनाया गया है, लेकिन चालक वाहनों को स्टैंड पर खड़ा नहीं करते हैं। मिनी बस चालक चौक पर अपने वाहनों को बेतरतीब खड़ा कर लोगों को परेशान कर रहे हैं।
- संजीव कुमार
-- -
चौक से चंद कदमों की दूरी पर कोर्ट, डीसी दफ्तर, व बैंक इत्यादि होने के चलते लोगों को चौक पर लगने वाले जाम के कारण परेशान होना पड़ता है। प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस विभाग से मांग है कि इस स्टैंड का यहां से हटाकर यात्री वाहनों का स्टाप बनाया जाए, ताकि जाम से निजात मिल सके।
- अंकित शर्मा-- -
-- --
कोट
विभाग की टीम की ओर से जल्द ही मौके पर जाकर अवैध तरीके से बने मेटाडोर स्टैंड को हटाया जाएगा, ताकि लोगों को आ रही जाम की समस्या से निजात मिल सके।
-पंकज शर्मा, एआरटीओ उधमपुर।

- अंकित शर्मा