{"_id":"a0a502d534ee5bf2f16d0f8a0fd300bb","slug":"traffic-jaam-on-national-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से छूटा मुसाफिरों का पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से छूटा मुसाफिरों का पसीना
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
Updated Sun, 01 Mar 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
शनिवार की सुबह जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर जाम ने ऐसा फंसाया कि लोगों का पसीना छूट गया। कई मुसाफिर सुबह से शाम तक जाम में फंसे रहे। एंबुलेंस, वीआईपी वाहन जाम से दो चार हुए।
विज्ञापन
उधमपुर और चिनैनी के बीच पूरे दिन जाम लगा रहा। इस हिस्से में करीब दस जगह वाहन खराब हो गए थे। इसके कारण घंटों जाम लगा रहा। हाईवे पर वाहनों के खराब होने से यातायात एकतरफा हो गया। यह समस्या यहीं नहीं रुकी। चिनैनी से पत्नीटाप के बीच भी यही हाल रहा।
विज्ञापन
यहां सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। वाहन रेंगकर आगे बढ़ रहे थे। इस मार्ग पर कुद के पास एक सैन्य वाहन और ट्रक की टक्कर हो गई थी। इसके अलावा पत्नीटाप के पास सेना का एक वाहन उलट गया था। इससे जाम लगा रहा।
विज्ञापन
यहीं नहीं जब जाम खुलवाया जाता तो छोटे वाहन जल्दी निकलने के चक्कर में ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ने लगते जो आगे जाकर फिर जाम की स्थिति पैदा कर देते।
एसएसपी संजय कोतवाल ने कहा कि उधमपुर से चिनैनी के बीच करीब दस जगह वाहन खराब हो गए थे। इसके कारण जाम लग गया। देर शाम तक यातायात पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी। उनकी मदद के लिए सीआरपीएफ के जवान भी सहायता कर रहे थे।