फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   tourists in Nathatop

नत्थाटाप में अठखेलियां कर रहे सैलानी

Thu, 18 Feb 2016 12:50 AM IST
चिनैनी/अमर उजाला ब्यूरो
चिनैनी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
tourists in Nathatop

जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में गिरी बर्फ  सैलानियों को काफी आकर्षित कर रही है। इसे देखने के लिए रोजाना सैकड़ों सैलानी नत्थाटाप की हसीन वादियों में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


करीब आधा फुट तक बर्फ  अभी भी नत्थाटाप में जमी है, जिस पर सैलानी मौज मस्ती कर रहे हैं।

नत्थाटाप पहुंचे दिल्ली के राजेश चंद, बिहार के अतुल सिंह, पंजाब के राकेश कुमार ने कहा कि जम्मू में पहुंचते ही उन्हें जानकारी मिली कि नत्थाटाप में बर्फ  गिरी है, जिसका लुत्फ  लेने के लिए वह वाहनों के जरिए आ गए।
विज्ञापन


दो दिन के टूर प्लान के साथ पहुंचे इन सैलानियों ने बुधवार सुबह से शाम तक नत्थाटाप में ही समय गुजारा। सूर्य देव की तपिश के चलते भी सैलानी खुश रहे। उन्होंने हिममानव बनाए और बर्फ  के गोले बनाकर एक दूसरे पर फेंके। स्लेज के जरिये भी उन्होंने बर्फ  पर सैर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि नत्थाटाप में गिरी बर्फ  हर किसी को अपनी ओर खींच रही है। पिछले कुछ दिनों से कारोबार में भी उछाल आया है।

यदि आगे भी बर्फ  पड़ती है तो कारोबार में और इजाफ होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि कई सैलानी श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर नत्थाटाप की रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed