फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   tiranga march of abvp in udhampur

अभाविप ने शहर में किया तिरंगा मार्च

Fri, 26 Feb 2016 01:01 AM IST
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
tiranga march of abvp in udhampur

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की उधमपुर इकाई ने शहर में तिरंगा मार्च निकाला किया। मार्च शहर के गोल मार्केट से शुरू होकर डीसी कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान अभाविप के नेताओं ने जेएनयू में हुई देश विरोधी नारेबाजी की कड़े शब्दों में निंदा की।

विज्ञापन



तिरंगा मार्च में एबीवीपी से जुड़े विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने भाग लिया। तिरंगा मार्च की शुरुआत गोल मार्केट स्थित शहीद भगत सिंह पार्क से की गई। इंदिरा चौक में संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्रों और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर परिषद के नगर प्रधान और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अर्जुन खजूरिया ने कहा कि किसी
साजिश के तहत जेएनयू में देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।


शिक्षण संस्थानों में इस तरह की राजनीति कर वामपंथी दल छात्रों की विचारधारा को प्रभावित करना चाहते हैं। जो लोग भारत में रहकर भारत के विरुद्ध बोलते हैं, उन पर सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश विरोधियों का साथ देने वाले लोग भी देश के दुश्मन हैं। राहुल गांधी द्वारा देश विरोधी नारेबाजी करने वालों के पक्ष में खड़े होना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को राहुल के विरुद्ध भी कार्रवाई करनी चाहिए।

अर्जुन ने कहा कि उधमपुर के वीर सपूत तुषार ने जो कुर्बानी देश के लिए दी है उसके आगे लोगों को सिर झुकाना चाहिए। पर दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में ऐसे भी लोग हैं जो अफजल गुरु जैसे आतंकवादी को शहीद का दर्जा देते हैं।


मार्च में भाग ले रहे कार्यकर्ताओं ने एडीसी अंग्रेज सिंह राणा को राष्ट्रपति के लिए अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जेएनयू में हुई घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

इस अवसर पर एबीवीपी के पीजी कालेज के मंत्री मुकेश मन्हास, नगर उपाध्यक्ष हैपी गुलरिया, पिंकी डोगरा, दीक्षा भारती आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed