{"_id":"58388c954f1c1b042a13b884","slug":"threw-ink-on-the-company-s-former-finance-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के पूर्व मैनेजर पर फेंकी स्याही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के पूर्व मैनेजर पर फेंकी स्याही
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के पूर्व मैनेजर को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रुपयों को हड़पने वाले प्राइवेट कंपनी शीन फाइनेंस के पूर्व मैनेजर पर शुक्रवार दोपहर को कसबे के बीच बाजार में स्याही फेंकी। इस दौरान कुछ लोगों ने हाथापाई करने की भी कोशिश की। पुलिस ने नीलम को पांच दिन की रिमांड पर रखा है।
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोपी पूर्व मैनेजर नीलम सिंह को पुलिस ने चार दिन पहले गिरफ्तार किया था। उस पर वर्ष 2012 में धोखाधड़ी करने का केस दर्ज करवाया गया था, लेकिन वह पुलिस की चंगुल से बाहर था। शुक्रवार को पुलिस उसे मुख्य बाजार में स्थित उस स्थान पर ले गई थी जहां पर कभी कंपनी का कार्यालय हुआ करता था। इस दौरान पुलिस ने वहां से रिकार्ड को भी कब्जे में लिया है। इसे पुलिस द्वारा एक दो दिन में वहां से उठा लेगी।
विज्ञापन
पुलिस जैसे ही नीलम को गली से बाहर लेकर के आई, वहां मौजूद लोगों ने रोष जताते हुए उस पर हर प्रकार की कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ हाथापाई करने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बीचबचाव कर लिया। इसी दौरान किसी ने मैनेजर पर स्याही फेंकी।
विज्ञापन
वर्ष 2004-05 के दौरान कंपनी बंद हो जाने के बाद भी नीलम सिंह लोगों को बेवकूफ बनाता रहा। लोगों कई प्रकार की स्कीमों का प्रलोभन देकर रुपये ऐंठता रहा और बाद में फरार हो गया। शुक्रवार को स्थानीय और आसपास के लोग कसबे में जमा हुए थे।