{"_id":"67d9c9a68e6150da4705124e","slug":"three-seriously-injured-in-car-and-motorcycle-collision-udhampur-news-c-202-1-udh1007-121453-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन गंभीर घायल
Wed, 19 Mar 2025 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दो लोगों को मामूली चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दी छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कारगिल हनुमान मंदिर के पास मंगलवार दोपहर को कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो को मामूली चोटें आई हैं, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हुए है।
जानकारी के मुताबिक कार जेके02एबी- 8832 व मोटरसाइकिल जेके14के- 8368 की टक्कर होने के चलते स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए और घायलों को सड़क से उठाकर किनारे किया। वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंची। इसके बाद घायलों को जीएमसी पहुंचाया गया। वहीं हादसे में सड़क किनारे खड़ा एक दुकानदार भी चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया है, उसके सिर में चोट आई है। बताया जाता है कि मोटरसाइकिल चालक की टांग में गंभीर चोट आई है। दो लोगों को मामूली चोटें के कारण प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। तीन लोग उपचाराधीन हैं।
इस हादसे में घायल लोगों में रघबीर सिंह (27) पुत्र चैन सिंह निवासी सुंडला घोरड़ी, प्रीती देवी (19) पत्नी रणबीर सिंह निवासी सुंडला घोरड़ी, कुलभूषण राणा (62) पुत्र गिरधारी लाल निवासी हाउसिंग कॉलोनी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।