फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Three people, including two security personnel, were found corona infected

दो सुरक्षाकर्मियों सहित तीन लोग पाए गए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Three people, including two security personnel, were found corona infected
उधमपुर। कई दिनों के बाद शनिवार को जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग की भी थोड़ी चिंता बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित पाए लोगों के संपर्क में रहने पर पांच लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ सबके कोरोना टेस्ट भी करवाए हैं। तीन में से दो लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही थी। हर रोज एक या फिर दो ही कोरोना संक्रमित पाए जा रहे थे। लेकिन शनिवार को अचानक ही तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। उधमपुर पहुंचने पर इनके कोरोना टेस्ट किए थे। दोनों की सुरक्षाकर्मी है। अचानक से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले से ही चिंतित है। अगर अगले कुछ दिन मामलों में बढ़ोतरी होती है तो स्वास्थ्य विभाग की चिंता और भी बढ़ जाएगी। इसके साथ शाम तक दो लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना के मामलों की संख्या 4331 हो गई है। इनमें से 4263 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 11 सक्रिय मामले बचे हैं। इनमें से सात लोगों को होम आइसोलेशन रखा गया है। तीन लोगों को फोर्स क्वारंटीन किया गया है और एक का जालंधर में उपचार चल रहा है। 50 लोगों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed