{"_id":"611815788ebc3ee0701e2aac","slug":"three-people-found-infected-in-basantgarh-and-ramnagar-udhampur-news-jmu241598687","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंतगढ़ और रामनगर में तीन लोग मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंतगढ़ और रामनगर में तीन लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शनिवार को तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक व्यक्ति रामनगर का तथा दो बसंतगढ के शामिल हैं। इसके साथ ही जिला में शनिवार को शाम तक कुल सात लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। जिले में अब मौजूदा समय में 52 मामले शेष हैं।
गौरतलब है कि जिला में कोरोना मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। किसी दिन जिले में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है तो कभी इनकी संख्या में एकदम से बढ़ोतरी हो रही है। जहां मामले कम होने पर राहत मिल रही है। वहीं, मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग की परेशानी भी बढ़ जाती है। बीते कुछ दिनों से ज्यादातर मामले जिले के बसंतगढ़ और रामनगर में सामने आ रहे हैं। जहां शुक्रवार को संक्रमित पाए गए कुल पांच लोगों में से चार लोग रामनगर और एक बसंतगढ़ में संक्रमित पाया गया था।
शनिवार को भी संक्रमित पाए गए कुल तीन लोगों में से एक रामनगर और दो बसंतगढ़ के हैं। इन दोनों क्षेत्रों में लगातार सामने आ रहे नए मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। संक्रमित पाए जा रहे लोगों के संपर्क में रहने वालों का गहनता से पता लगाकर उनके टेस्ट करवाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को निवारक उपायों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में संक्रमण का आंकड़ा 11365 पहुंच गया है, जिनमें से 11176 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 52 सक्रिय मामले बचे हैं।