फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Third Tawi Darshan ceremony held in Dudu

डुडू में हुआ तीसरा तवी दर्शन समारोह

विज्ञापन
Third Tawi Darshan ceremony held in Dudu
चिनैनी। जिले के डुडू गांव में तीसरे तवी दर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पर्यटन विभाग के निदेशक विवेकानंद राय बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत की। गांव शालों डुडू में तवी दर्शन की शुरूआत कलश पूजन के साथ हुई, जिसमें 11 पंडितों ने मंत्रोच्चरण कर गोदावरी, सरस्वती, युमना, गंगा व देविका के पवित्र जल के साथ जलाभिषेक किया और तवी की पूजा-अचर्ना कर आरती की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर मन्नतें मांगी। वहीं, तवी को साफ सुथरा रखने की शपथ ली। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय गायकों ने कला का प्रदर्शन किया गया। बाद में विशाल भंडारा हुआ, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का आयोजन पीस संस्था के पदाधिकारी नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें विशेष तौर पर पीडीए सीईओ शेर सिंह, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक नताशा कलसोत्रा, एसडीएम डुडू प्रदीप सिंह, उमेश शान, बीडीओ रूही खजूरिया, सरपंच देव राज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed