फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   There was a debate between the drivers and the police on keeping the highway closed

हाईवे बंद रखने पर चालकों-पुलिस में होती रही बहस

विज्ञापन
There was a debate between the drivers and the police on keeping the highway closed
उधमपुर। रामबन में मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दिनभर यातायात बंद रहा। इस दौरान उधमपुर में जगह-जगह घाटी जाने वाले वाहनों को रोका गया है। उमस के चलते दिनभर जहां चालक और यात्री परेशान रहे वहीं उनकी हाईवे बंद करने के लिए पुलिस से बहस होती रही। उधर, डोडा, किश्तवाड़, पटनीटॉप और चिनैनी रूट पर यातायात जारी रहा।
विज्ञापन

राजमार्ग को बंद रखने पर अब पुलिस की वाहन चालकों के साथ बहस भी होने लगी है। डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह जाने वाले वाहनों को पुलिस पूछताछ के लिए रोक रही है तो कई बार चालकों की पुलिस के साथ बहत हो रही है। रामबन के विभिन्न हिस्सों में मरम्मत के कार्य के चलते बुधवार को एक बार फिर से राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा गया। उधमपुर और रामबन में सुबह से रात तक रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पटनीटॉप, डोडा, भद्रवाह जाने वाले वाहनों को पूछताछ के बाद ही आगे जाने की अनुमति मिली।
विज्ञापन

करीब एक साल से सप्ताह में एक दिन राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा जा रहा है। पहले शुक्रवार और अब करीब छह माह से हर बुधवार को राजमार्ग को बंद रखा जाता है। इस दौरान रामबन से बनिहाल तक राजमार्ग की मरम्मत की जाती है। हाई बंद रखने को लेकर पुलिस ने मंगलवार देर रात से ही वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। उधमपुर व रामबन में वाहनों की लंबी कतार लग गई हैं। उधमपुर में जखैनी के साथ भारत नगर, रठियान, गरनई, बट्टल बालियां व मांड इलाकों में सैकड़ों वाहनों को रोका गया है। पटनीटॉप, किश्तवाड़, भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़ व चिनैनी रूट पर पूछताछ के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान चालकों की पुलिस के साथ बहस होती रही। वीरवार सुबह आठ बजे के बाद ही घाटी की तरफ जाने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed