{"_id":"56fd75a94f1c1b214bf00105","slug":"then-jam-on-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर जाम ने फिर लोगों को रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर जाम ने फिर लोगों को रुलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
traffic jam
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चिनैनी से उधमपुर के बीच जाम की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। वीरवार को भी जम्मू से घाटी की और वाहन छोड़े गए थे और सुबह से ही हाईवे पर जाम की समस्या उत्पन्न होने लगी। ऐसे में जो वाहन चिनैनी से सुबह नौ बजे निकले थे, वह दोपहर करीब डेढ़ बजे उधमपुर पहुंच सके। आम यात्रियों को घंटों तक जाम में ही रहना पड़ा।
विज्ञापन
लोग बेहाल होते रहे। दैनिक यात्री ज्यादा परेशान थे। दरअसल, जम्मू से घाटी की ओर जिस दिन वाहनों को छोड़ा जाता है, उस दिन स्थानीय लोगों में चिंता सताने लगती है कि अब उधमपुर तक कैसे पहुंचेंगे। क्योंकि जाम लगना निश्चित हो जाता है।
विज्ञापन
वीरवार को लगे जाम में आम यात्रियों की बात तो दूर एंबुलेंस भी फंसी थी, जिसे भी उधमपुर तक पहुंचने में काफी मश्कत करनी पड़ी। जाम में फंसे यात्री मुश्ताक अहमद, दलवीर सिंह, राम प्रकाश आदि ने कहा कि चिनैनी से उधमपुर जाना हो तो पहले कई बार सोचना पड़ता है, एक तो सड़क की खस्ता हालत है और ऊपर से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
उड़ती धूल की समस्या और परेशान किए हुए है। उनका कहना था कि हाईवे को फोरलेन करने के कार्य में तेजी लाना चाहिए। गौरतलब है कि अब तो हर दूसरे दिन हाईवे पर जाम की समस्या पैदा हो रही है जो आम यात्रियों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।