{"_id":"699a171533a4254a15056ac1","slug":"theft-in-house-udhampur-news-c-202-1-udh1010-132897-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पांच किलो चांदी और दस ग्राम सोने के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पांच किलो चांदी और दस ग्राम सोने के जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कूनाला गांव में शुक्रवार देर रात सुनार की दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों और वाई-फाई के तार काटकर वारदात को अंजाम दिया।
दुकान मालिक मोहित वर्मा ने बताया कि शातिर दुकान का शीशा और शटर तोड़कर अंदर घुसे और करीब पांच किलो चांदी व लगभग दस ग्राम सोने के जेवरात ले गए। वारदात से पहले वाई-फाई और सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए। यही नहीं, कैमरों को भी चोर साथ ले गए हैं। उनके अनुसार रात साढ़े दस बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। सरपंच सुभाष चंद्र ने बताया कि तीन महीने से चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
लोगों ने लोन लेकर कारोबार खोला है। ऐसे में चोरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद