फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The weather became pleasant due to torrential rain in the afternoon

दोपहर बाद मुसलाधार बारिश होने पर मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
The weather became pleasant due to torrential rain in the afternoon
उधमपुर। शाम को तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश होने पर देविकानगरी के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और शहरवासियों ने घरों से बाहर निकल कर मौसम का आनंद उठाया। हालांकि बारिश के दौरान जलभराव होने पर लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। बारिश के दौरान करीब एक घंटा बिजली बंद रहने पर परेशानी दोगुनी हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह के समय मौसम साफ था और तेज धूप निकलने पर तापमान में भी बढ़ोतरी होना शुरू हो गई थी। दिन बढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ती चली गई और दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शहरवासी गर्मी से बचने के लिए एसी, कूलर का सहारा लेने को मजबूर हो गए। लेकिन शाम करीब चार बजे अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया और बादल छा गए। कुछ समय के बाद तेज हवा चलने के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक शहर व आसपास के इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा चलती रही।
विज्ञापन

एयर फोर्स मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 43 किमी प्रति घंटा तक रिकार्ड की गई। जिसकी वजह से कुछ क्षेत्रों में लोगों को बिजली की आंखमिचौली जैसी समस्याएं भी उठानी पडी। शहर के विभिन्न हिस्सों में भी करीब एक घंटे तक बिजली बंद रही। बारिश के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हुआ। कई स्थानों पर नालियों की गंदगी सड़कों व गलियों पर फैल गई और लोगों को चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिन स्थानों पर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई की गई थी, वहां पर दलदल जैसे हालात बन गए और लोगों का चलना मुश्किल हो गया। शाम को मौसम सुहावना होने पर लोग घरों से बाहर निकले और ज्यादा समय बाहर ही बिताया। दिन का अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी दोपहर बाद मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed