फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The streets of the city are filled with filth

शहर की सड़कों पर लगने लगे गंदगी के अंबार

विज्ञापन
The streets of the city are filled with filth
उधमपुर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बढ़ने के साथ शहर में गंदगी के अंबार लगने लगे हैं। इस कारण शहरवासियों की समस्याएं बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बुधवार को दूसरे दिन भी शहर में सफाई नहीं हुई और शहर की सड़कों पर सिर्फ गंदगी नजर आने लगी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में मौजूद डंपिंग स्टेशन से उठने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सड़कों के साथ ही मोहल्लों की गलियों में भी जगह-जगह गंदगी फैली है। हालांकि घर-घर से गंदगी उठाने वाले निजी कंपनी के कर्मचारियों के काम जारी रखने के कारण लोगों को कुछ राहत मिली है। दुकानदार भी बहुत ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने बताया कि दुकानों के बाहर गंदगी के ढेर लगने से कारोबार प्रभावित होगा। घरों से बाहर निकालना मुश्किल होता जा रहा है। अगर सरकार ने इस हड़ताल का जल्द खत्म करवा कर परेशानी को दूर नहीं किया तो आने वाले दिनों में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed