{"_id":"6ac5549c762dafaf3003dba5","slug":"the-ramlila-in-chenani-began-by-the-light-of-oil-lamps-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-141430-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दीये की रोशनी में शुरू हुई थी चिनैनी में रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दीये की रोशनी में शुरू हुई थी चिनैनी में रामलीला
Wed, 07 Oct 2026 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
पेड़ के नीचे हुआ था आगाज, राजा-महाराजाओं के समय से जारी मंचन का सिलसिला
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी की रामलीला प्राचीन समय से जारी है। इसका आगाज उस समय हुआ था जब जनता तक आवाज पहुंचाने का कोई साधन नहीं था और दीये की रोशनी में रामलीला होती थी। बताया गया है कि एक पेड़ के नीचे रामलीला का मंचन शुरू हुआ था।
चिनैनी की रामलीला की शुरुआत राम चौक पर एक पेड़ के नीचे हुई थी। कपड़े का एक परदा लगाकर कलाकार तैयार होते थे और परदा उठाकर लोगों के सामने आकर रामलीला का मंचन करते थे। उस समय न ही बिजली थी और न ही लोगों तक आवाज पहुंचाने का कोई साधन था। बड़ी संख्या में चिनैनी व विभिन्न क्षेत्रों के लोग रामलीला देखने आते थे।
रामलीला कमेटी के प्रधान शशि शेखर थापा की मानें तो 1947 से पहले से ही चिनैनी में रामलीला का मंचन हो रहा है। खुले आसमान के तले रामलीला शुरू हुई थी। अब अपना मंच है, जिस पर रामलीला हर वर्ष नवरात्र में होती है।
विज्ञापन
___________________
चिनैनी में 15 दिनों तक होता है रामलीला का मंचन
चिनैनी की रामलीला राजा-महाराजाओं के जमाने से हो रही है। यह बाकी जगहों से अलग 15 दिनों तक होती है। रामलीला के मंच पर हर दृश्य को दर्शाया जाता है। रामलीला का मंचन दो जगहों पर होता है। एक वर्ष राम चौक ती दूसरे वर्ष बस स्टैंड पर। दोनों ही कमेटियों के सहयोग से चिनैनी की रामलीला 15 दिनों तक आयोजित होती है।
____________________
आतंकवाद के दौर में भी नहीं थमा मंचन
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते दो वर्षों तक चिनैनी में रामलीला पर पहली बार ब्रेक लगा था। इसके अलावा जब प्रदेश में आतंकवाद चरम पर था, तब भी चिनैनी में रामलीला का मंचन किया जाता था।
_____________
रामलीला के लिए रिहर्सल जारी
चिनैनी रामलीला क्लब में रिहर्सल की जा रही है। नए कलाकार पुराने कलाकारों से सलाह ले रहे हैं और रिहर्सल कर रहे हैं। उधर रामलीला क्लब में रंग रोगन तथा साफ सफाई का कार्य भी किया जा रहा है।