फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The rain in the evening brought relief from the heat

शाम के समय हुई बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
The rain in the evening brought relief from the heat
उधमपुर। जिले में शाम को छह बजे के आसपास आधे घंटे तक हुई हल्की बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं, मौसम सुहावना हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को उधमपुर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन की शुरूआत साफ मौसम के साथ हुई और दोपहर तक तेज धूप रहने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, दोपहर बाद बादल छाने से मौसम में बदलाव आया और गर्मी से कुछ राहत मिली है। शाम को छह बजे के आसपास हुई हल्की बारिश ने और राहत दिलाई व मौसम सुहावना हो गया। दिन का अधिकतम तामपान 35.7 और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधमपुर स्थित एयरफोर्स के मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर को भी बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed