{"_id":"572507d44f1c1b5c0ca92548","slug":"the-officer-attached","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार को अटैच किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार को अटैच किया
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 01 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम में लापरवाही के कारण चिनैनी के तहसीलदार को एडीसी कार्यालय में अटैच कर दिया गया। इसके अलावा सही तरीके से सार्वजनिक सेवाओं को पूरा करने के लिए जारी किए निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण डीसी ने तहसील सप्लाई आफिसर (टीएसओ) को 35 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
विज्ञापन
चिनैनी के तहसीलदार को ऑफिस रिकार्ड, खातों और अन्य महत्वपूर्ण कर्तव्यों में कुप्रबंधन के कारण एडीसी कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। डीसी ने एडीसी को मामले की विस्तृत जांच करने को कहा है। दूसरी तरफ चिनैनी के एसडीएम को तहसील कार्यालय के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन
वहीं आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जारी निर्देशों में देरी करने पर उधमपुर, रामनगर, लाटी-मजोड़ी, बसंतगढ़, चिनैनी, पंचैरी और मोंगरी के सात तहसील सप्लाई ऑफिसरों से पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। दो दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का असर प्रदान किया गया।
विज्ञापन
आफिसरों से वसूला गया जुर्माना जिला रेडक्रास सोसाइटी के चंदे के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। आखिर में एडीसी ने राशन डिपुओं की जांच की और सार्वजनिक क्षेत्र में विस्तृत जानकारी के जारी निर्देशों के पालन को लेकर सुसज्जित रिपोर्ट डीसी को सौंपी। उनके साथ तहसीलदार और सीएपीडी विभाग के एडी भी मौजूद थे।