फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The new record rain in Udhampur

उधमपुर में बारिश का फिर नया रिकार्ड

Tue, 03 Mar 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर/किश्तवाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर/किश्तवाड़ Updated Tue, 03 Mar 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
The new record rain in Udhampur

उधमपुर के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि मार्च महीने में 24 घंटे में रिकार्ड बारिश हुई है। रविवार की सुबह से सोमवार की सुबह तक उधमपुर में 99.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन


लगातार बारिश के कारण दूसरे दिन भी लोगों को बिजली, पानी की पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पाई। लोग हलकान रहे।
हर बार कुदरत अपना अजीब रंग दिखा रही है। सितंबर 2014 में भी बारिश ने कहर बरपाया था।

पूरे राज्य में सबसे अधिक बारिश उधमपुर में ही हुई थी। मार्च में फिर रिकार्ड बना। एयरफोर्स के मौसम विभाग के मुताबिक रविवार की सुबह आठ बजे से सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक 99.6 एमएम बारिश का रिकार्ड बना है।
विज्ञापन


इसके अलावा सोमवार सुबह से लेकर शाम तक 16 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। अभी तक कुल 115.6 एमएम बारिश हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 13.7 और न्यूनतम तापमान 9.6 रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ बिगड़ैल मौसम के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से रविवार रात से ही घाटी जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इससे शहर के रठियान, जखैनी, बट्टलबालियां इलाके में सैकड़ों की संख्या में ट्रकों को रोक दिया गया था।

फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब सिर्फ वाहन ही देखे जा रहे हैं। वहीं दो दिन से रोके जाने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को भी किश्तवाड़ में पूरा दिन बर्फबारी और बारिश होती रही, इससे ठंड का शिकंजा कस गया है।

इससे कारोबार पर भारी असर पड़ रहा है। बर्फ शहर में भी गिरी, हालांकि वह जमी नहीं। बर्फ के साथ-साथ बारिश ने मौसम को और बिगाड़ दिया। मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते सड़कों पर वाहन नहीं चले। पाडर, पलमाड़, सरथल, ठाकराई और छात्रू में भी खूब बारिश व बर्फबारी हुई।


संपर्क मार्गों पर पस्सियां से आवाजाही बंद दही। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कई जगह पास्सियां गिरीं। कांदनी, द्राबशाला, वरडा आदि के पास मार्ग बंद रहा। पीडब्लूडी विभाग के कर्मचारी मार्ग को खोलने में लगे रहे, लेकिन खबर लिखे जाने तक आवाजाही बहाल नहीं हुई थी।

मौसम खराब होने से मोबाइल सेवाएं भी बाधित रहीं। शहर में गलियों में बारिश का पानी एकत्र होने से आम लोगों को चलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed