फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The message of promoting discipline, fitness, and unity through sports

Udhampur News: खेलों से अनुशासन, फिटनेस, और एकता को बढ़ावा देने का दिया संदेश

Thu, 19 Jun 2025 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 19 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The message of promoting discipline, fitness, and unity through sports
किश्तवाड़ में युवा सेवा एवं खेल विभाग ने अंडर-14 और अंडर-17 के लिए शतरंज व योग प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। युवा सेवा एवं खेल विभाग ने मंगलवार को एचएसएस बॉयज किश्तवाड़ के इंडोर हॉल में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के लड़के व लड़कियों के लिए जिला स्तरीय अंतर-क्षेत्रीय शतरंज एवं योग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डीसी पंकज कुमार शर्मा ने युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, फिटनेस, और एकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
डीसी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें रचनात्मक दिशा देने में सहायक हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से ईमानदारी, समर्पण और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एचएसएस बॉयज के प्रिंसिपल, वाईएस एंड एस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा अधिकारी, पीईएम, पीईटी, आरईके, जीएम, एनवाईसी, और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने शतरंज और योग में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी जाफर हैदर शेख ने शतरंज और योग जैसे बौद्धिक और मानसिक विषयों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को उनकी निष्ठा और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया और छात्रों से संभागीय और यूटी स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed