फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The message of communal harmony given by trekking tour

ट्रैकिंग टूर से सांप्रदायिक सौहार्द का दिया संदेश

विज्ञापन
The message of communal harmony given by trekking tour
पंचैरी में पुलिस की तरफ से ट्रैकिंग के लिए रवाना किया गया विद्यार्थियों का दल। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/पंचैरी। उधमपुर पुलिस की ओर से ‘सांप्रदायिक सौहार्द’ का संदेश प्रसारित करने लिए सांकरी से नत्थाटॉप तक एक दिवसीय ट्रैकिंग टूर का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस के जवानों के साथ गवर्नमेंट ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के करीब 45 छात्रों को शामिल किया गया था। जिन्हें पहले बस के माध्यम से पंचैरी के सांकरी देव स्थान पर लाया गया और फिर वहां से नत्थाटॉप के लिए ट्रैकिंग टूर की शुरूआत की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित एडशिनल एसपी अनवर उल हक ने कहा कि एडवेंचर स्पोर्टस के तहत इस एक दिवसीय ट्रैकिंग टूर का आयोजन किया गया है। सांकरी देव स्थान से शुरू होने वाले इस टूर का नत्थाटॉप की हसीन वादियों में एसएसपी डा. विनोद कुमार की मौजूदगी में समापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ट्रैकिंग टूर का उद्देश्य सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की स्पोर्ट्स गतिविधियां पुलिस की तरफ से समय समय पर आयोजित की जाती हैं, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराईयों से दूर रखना और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना है। वहीं, छात्र दल के साथ आए स्पोर्ट्स शिक्षक अमित शर्मा ने ट्रैकिंग टूर के आयोजन के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed