फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The damaged pillar near the Women's College invites the accidents

क्षतिग्रस्त पोल दे रहा हादसे को न्योता

विज्ञापन
The damaged pillar near the Women's College invites the accidents
उधमपुर। बट्टलबालियां मार्ग पर महिला कॉलेज के पास क्षतिग्रस्त बिजली का खंभा हादसों को न्योता दे रहा है। स्थानीय लोगों की ओर से विभाग को सूचित करने के बावजूद आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस कारण लोगों में रोष है। लोगों ने नया खंभा लगाकर परेशानी को दूर करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजय कुमार व रंजीत सिंह आदि ने बताया कि दो सप्ताह पहले ट्रक की टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस बारे में बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी सूचित किया था, लेकिन अभी तक कोई क्षतिग्रस्त खंभे को निकाल कर नया खंभा नहीं लगाया गया है। बताया कि खंभा सड़क के किनारे है। अगर खंभा नीचे गिरता है तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से महिला कॉलेज की छात्राओं सहित दिन काफी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। इसलिए मांग है कि जल्द खंभा बदल कर राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed