फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The condition of the alternative road of China Highways should be improved

चिनैनी हाईवे की वैकल्पिक सड़क की सुधारी जाए हालत

विज्ञापन
The condition of the alternative road of China Highways should be improved
चिनैनी। साप्ताहिक ब्लॉक दिवस पर चिनैनी में प्रशासनिक कार्यक्रम हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से उपस्थित नवनियुक्त डीसी इंदु कंवल चिब के समक्ष समस्याओं का पिटारा खोल कर जल्द कदम उठाने की अपील की। इस मौके पर मुख्य रूप से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर उधमपुर से चिनैनी के बीच लग रहे जाम की समस्या से अवगत करवाते हुए चिनैनी हाईवे की वैकल्पिक सड़क की हालत सुधारने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को चिनैनी कस्बे में ब्लॉक दिवस का आयोजन डीसी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें उन्होंने समस्याओं को सुना और कुछ को मौके पर ही हल कर लोगों को राहत दी। वहीं, अन्य के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पटनीटॉप में प्लास्टिक रिसाइकल प्लांट लगाने, महिला सशक्तीकरण के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाने और संपर्क मार्ग बंद होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा पीडीसी फोरवे से चिनैनी हाईवे के वैकल्पिक सड़क की हालत सुधाने की मांग उठाई गई, ताकि जाम की समस्या का निदान हो सके। लोअर मादा में पानी की समस्या, अपर मादा में डाक्टरों की कमी, जोन के विभिन्न स्कूलों में अध्यापकों की कमी दूर करने, कुद व धनास में उर्दू लेक्चर की तैनाती, बांई पंचायत में कूहल की मरम्मत करवाने, हाईवे पर शेड बनाने, नरसू में पीएचसी खोलने, पंचायत स्तर पर राशन डिपो खोलने, सयूना में बैंक शाखा, पीएचसी में स्टाफ की समस्या दूर करने, कुद में फुट ओवर ब्रिज, नगुलता रजार व टंडार पखलाई पीएमजीएसवाई सड़कों, बप और सराड़ के कई घरों में बिजली की समस्या के निदान की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को शिविरों में पंचायत प्रतिनिधियों को निमंत्रण देने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें जानकारी मिल सके। पीएमएवाई की एनओसी की समस्या का भी जल्द हल करने का आश्वासन दिया। डीसी ने फ्रंट लाइन वर्करों को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए आगे आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed