फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The city reverberated with the cheers of Ganpati Bappa Morya

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा शहर

विज्ञापन
The city reverberated with the cheers of Ganpati Bappa Morya
उधमपुर शहर में गणेश चतुर्थी पर शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। श्री गणेश चतुर्थी त्योहार को लेकर पावन देविकानगरी उधमपुर में बुधवार को श्री सिद्धि विनायक महोत्सव संस्था उधमपुर की तरफ से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गोवर्धन पैलेस पहुंच कर संपन्न हुई। आठ सिंतबर तक गोवर्धन पैलेस में गणेश महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें शहरवासी हिस्सा लेकर कथा का आनंद उठा सकेंगे। कोरोना संकट से राहत मिलने के बाद दो वर्ष बाद शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से शहर गूंज उठा।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े चार बजे शहर के पांडव मंदिर से शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस शोभायात्रा में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। जिस स्थान से भी शोभा यात्रा निकली वहां पर भगवान गणेश की प्रतिमा को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। शोभायात्रा में श्री गणपति के भजनों पर लोग बड़ी श्रद्धा के साथ झूमते रहे। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा गणपति बप्पा मोरया के जयकारे भी लगाए जा रहे थे। जिससे देविकानगरी गणपति मय प्रतीत हो रही थी। शोभा यात्रा अस्पताल रोड, सैला तालाब, चबूतरा बाजार, मेन बाजार, लाल चौक, गोल मार्केट, इंदिरा चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक व धार रोड से होकर गोवर्धन पैलेस पहुंच कर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के स्वागत को शहर के विभिन्न हिस्सों में खाने पीने के स्टाल भी लगाए गए थे। शोभा यात्रा में बालक व युवा भगवान गणेश, शंकर, पार्वती व अन्य कई देवी देवताओं के वेशभूषा में चल रहे थे। इसके साथ ही भगवान गणेश के भजनों पर नृत्य करने वाले बालकों की टोली भी शोभायात्रा में शामिल रही। रंग व गुलाल के बीच नृत्य कर सबको अपने साथ झूमने पर मजबूर कर दिया। जब तक शोभा यात्रा शहर में चलती रही, तब तक पूरी देविकानगरी भगवान गणेश के रंग में रंगी नजर आई। शाम करीब साढ़े छह बजे भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित किया गया।
विज्ञापन

एक सितंबर से आठ सितंबर तक गोवर्धन पैलेस में कथा प्रवचन के कार्यक्रम का आयोजन होगा और इसमें पंडित राहुल शर्मा वृंदावन वाले कथा सुना कर श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। नौ सितंबर को मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मूर्ति विसर्जन से पहले दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा और फिर शाम करीब चार बजे भगवान गणेश की मूर्ति को बाबा पैड देव स्थान पर तवी नदी में विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में भी बिराजे गणपति
शहर में बहुत से लोगों ने अपने घरों में भगवान गणेश की छोटी प्रतिमा का स्थापना की। इस दौरान बच्चे, महिलाएं व घर के अन्य सदस्यों ने सुबह से ही प्रतिमा स्थापना की तैयारी में जुटे रहे। केले के पत्तों से पंडाल सजाया गया। इसके बाद विधिविधान से भगवान गणेश की पूजा की। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा घर गूंज उठा। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। पूरे घर में उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed