फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The chief priest of Maa Vaishno Devi merged into the Panchatattva

मां वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी पंच तत्व में विलीन हुए

विज्ञापन
The chief priest of Maa Vaishno Devi merged into the Panchatattva
कटड़ा में पुजारी अमीर चंद की अंतिम यात्रा में शामिल हुए लोग। संवाद - फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को मां वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद पुत्र राजमल की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। इससे पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर तीन बजे फूलों से सजी गाड़ी में अमीर चंद पुजारी का पार्थिव शव सजाया गया। शव यात्रा पुजारी आश्रम से आरंभ होकर उधमपुर मार्ग, मुख्य बस अड्डा, मुख्य बाजार आदि से होकर कटड़ा के श्मशान घाट पर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने शवयात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्मशान घाट पर उनके बेटे लोकेश पुजारी ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें कि पुजारी आश्रम में सुबह सात बजे पुजारी अमीर चंद के सीने में दर्द होने लगा। इसपर परिवार के सदस्यों ने नरायण अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान सुबह 8:15 बजे उनकी मृत्यु हो गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शमशान घाट पहुंचे। अधिकारियों सहित स्थानीय लोगों ने अंतिम दर्शन किया। इसके बाद पुजारी अमीर चंद जी सदा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गये हैं। 31 अगस्त 1986 में माता वैष्णो देवी का दरबार श्राइन बोर्ड के अधीन होने पर अमीर चंद को पुजारी बनाया गया था। पुजारी परिवार ही आरती के समय सुबह-शाम वैष्णो देवी की पूजा अर्चना करता था। मगर किसी त्योहार के मौके पर या फिर नवरात्र के अवसर पर प्रमुख पुजारी अमीर चंद ही मां वैष्णो देवी की सुबह शाम पुजा करते थे। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्मशान घाट पर उनके जेष्ठ पुत्र लोकेश पुजारी उर्फ पिन्टू पुजारी द्वारा ही अग्नि दी गई। अंतिम यात्रा में भाजपा के पूर्व मंत्री अजय नंदा, देवेन्द्र राणा, वलदेव राज शर्मा व बड़ी संख्या में भाजपा के नेता पहुंचे थे। इसके साथ ही एसपी अमित भसीन, एसडीपीओ कुलजीत सिंह, भाना प्रभारी निशंत गुप्ता व श्राइन बोर्ड के अधिकारियों सहित भवन कर्मी भी अंतिम यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन

पौत्री की शनिवार को थी सगाई
कटड़ा। पौत्री की सगाई में शामिल होने के लिए अमीर चंद पुजारी वैष्णो देवी भवन से अपने निवास स्थान आए थे। अमीर चंद पुजारी जी की पौत्री पूर्वा पुजारी पुत्री लोकेश पुजारी का शनिवार को सगाई समारोह था। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। परंतु मां वैष्णो देवी को कुछ और ही मंजूर था। मां वैष्णो देवी ने अमीर चंद पुजारी को अपने चरणों में समा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed