फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The administration cracked down on those who roam without masks in the city

शहर में बिना मास्क घूमने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई हुई तेज

विज्ञापन
The administration cracked down on those who roam without masks in the city
उधमपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जिला प्रशासन निर्देशों का पालन करवाने के लिए सख्त हो गया है। वीरवार को नगर में अभियान चलाकर कोविड-19 एसओपी का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर 144810 रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीसी इंदू कंवल चिब ने शहर में बिना मास्क के घूमने वालों पर कड़ी कारवाई करने की चेतावनी दी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वह कोविड-19 के सभी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करें। सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। डीसी ने कहा कि कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। निर्देश व आदेश का उल्लंघन करना एक अपराध है। उल्लंघनकर्ताओं पर कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने शहरी स्थानीय निकायों और पीआरआई सदस्यों, बीडीसी और डीडीसी सदस्यों को लोगों को जागरूक करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed