फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Thana Diwas Reasi

Udhampur News: नशा बेचने वालों पर नकेल कसने में पुलिस का सहयोग करें नागरिक

विज्ञापन
Thana Diwas Reasi
रियासी। थाना दिवस पर लोगों की समस्याओं को सुना गया।
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

रियासी। लोगों की समस्याओं को सुनने के किए पुलिस की तरफ से सुजनधार, डंगाकोट, रनसू,बग्गा,चणकाह व सुधीन में शुक्रवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने अपील की शरारती तत्वों पर नकेल कसने में नागरिक पुलिस का सहयोग करें।
एसएसपी परमवीर सिंह के दिशा आदेश पर अतिरिक्त एसपी इफ्तिखार अहमद,डिप्टी एसपी पौनी अश्वनी शर्मा,सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर अरनास उपदेश कुमार,एसएचओ माहौर आबिद हुसैन लोन,एसएचओ रियासी रंजीत सिंह राव,एसएचओ पौनी सोहन सिंह बंद्राल ने अलग अलग स्थानों पर जाकर लोगों साथ बैठकें कीं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को कहा कि वह उनकी उचित समस्याओं को जिला प्रशासन के पास पहुंचाएंगे जहां तक संभव होगा उन्हें हक करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपस में तालमेल बना रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि देख या कोई संदिग्ध देखते ही इसकी जानकारी निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा चौकी में दे ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। नए अपराधिक कानूनों की जानकारी देने के साथ साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने लोगों से नशा व नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed