फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Terrorism biggest crime on human rights: LG

मानवाधिकारों पर आतंकवाद सबसे बड़ा अपराध: एलजी

विज्ञापन
Terrorism biggest crime on human rights: LG
उधमपुर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को मानवाधिकारों के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध बताया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए पूरी ताकत, विश्वास और संकल्प से मुकाबला किया जाएगा। एलजी ने कहा कि कई परिवारों ने आतंकवाद के खिलाफ जंग में अपने बच्चों को खोया है।
विज्ञापन

राष्ट्रविरोधी तत्वों को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए प्रदेश पुलिस और सुरक्षाबलों ने बलिदान दिया है। जो भी आतंकवाद और उसे बढ़ावा देने में संलिप्त हैं उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। एलजी शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में आयोजित फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के दीक्षांत समारोह के मंच से दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1984 के बाद से जम्मू-कश्मीर पुलिस के ज्यादातर जवानों और अधिकारियों ने शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी से प्रशिक्षण हासिल किया है। इस मिट्टी ने हजारों कैडेट्स को वीर जवान बना कर आंतरिक सुरक्षा को कायम रखने में बल प्रदान किया है। तारीख गवाह है कि जवानों और सुरक्षाबलों ने हर संकट पर विजय हासिल की है। प्रदेश सहित हिंदुस्तान का हर नागरिक शांति और भाईचारे की कामना करता है। आतंकवाद का खात्मा करने के साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस की जिम्मेदारी जनता का विश्वास जीतना भी है, जिसके लिए सुरक्षाबल प्रभावी ढंग से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सोशल मीडिया बना हथियार
एलजी ने कहा कि सोशल मीडिया असामाजिक तत्वों के लिए बड़ा हथियार बन गया है। इसका दुरुपयोग कर जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने की कोशिशें की जा रही हैं। इस हथियार पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। प्रदेश पुलिस और सुरक्षाबल अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed