{"_id":"6adbb684f0043deade06c4f6","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1862-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विद्यार्थियों को दी सेना में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विद्यार्थियों को दी सेना में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी
विज्ञापन
किश्तवाड़। भारतीय सेना की आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस जम्मू ने मुख्यालय रिक्रूटिंग जोन जालंधर के तत्वावधान में राजकीय डिग्री कॉलेज किश्तवाड़ में युवा प्रेरणा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिनाब घाटी के युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होने के अवसरों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें देशसेवा के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलेज प्रशासन ने भी इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सेना के अधिकारियों ने युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने की विभिन्न प्रवेश योजनाओं, पात्रता मानदंडों और भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
अधिकारियों ने युवाओं को बताया कि उचित मार्गदर्शन, नियमित तैयारी और दृढ़ संकल्प के माध्यम से वे सेना में अपना कॅरिअर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। इस संवादात्मक कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की देशसेवा के प्रति रुचि को सही दिशा प्रदान करना और उन्हें भर्ती प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराना था।
विज्ञापन
भारतीय सेना ने क्षेत्र के इच्छुक अभ्यर्थियों से भर्ती संबंधी नवीनतम जानकारी, पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाने की अपील की। यह कार्यक्रम चिनाब घाटी के युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने, उनमें राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने और भारतीय सेना में कॅरिअर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।