फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir newsa

Udhampur News: भक्ति, धर्म, सदाचार को जीवन में अपनाने का संदेश दिया

विज्ञापन
jammu kashmir newsa
कटड़ा। कुन्न द्रौड़ियां रेलवे स्टेशन के समीप आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक सुभाष शास्त्री ने भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म, सदाचार और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सुभाष शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा दिखाने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक भी है। इसके श्रवण से मनुष्य को सत्य, प्रेम, करुणा, सेवा और त्याग जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास मन को शांति प्रदान करते हैं तथा जीवन की कठिन परिस्थितियों का धैर्य के साथ सामना करने की शक्ति देते हैं। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य अनेक जिम्मेदारियों के बीच उलझकर आध्यात्मिक चिंतन से दूर होता जा रहा है। ऐसे में धार्मिक आयोजनों के माध्यम से व्यक्ति को आत्मचिंतन करने और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर मिलता है। भागवत कथा की शिक्षाओं को केवल सुनने तक सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि उन्हें अपने व्यवहार में भी उतारना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed