फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   tender complete, municipal corporation take charge.

Udhampur News: टेंडर खत्म, अब नगर परिषद संभालेगा संचालन का जिम्मा

Wed, 06 Nov 2024 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 06 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
tender complete, municipal corporation take charge.
उधमपुर में कोर्ट के आदेश के बाद रिवायत हाॅल को कब्जे में लेते नगर परिषद व प्रशासनिक अ​धिकारी। स - फोटो : udhampur
नगर परिषद ने वेंडर के ताले हटाकर ताले लगाए और गेट पर जानकारी के पोस्टर किए चस्पा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के एमएच रोड पर मौजूद नगर परिषद के रिवायत कम्युनिटी हाॅल को टेंडर खत्म होने पर नगर परिषद ने अपने अधीन ले लिया है।
मंगलवार को तहसीलदार जय सिंह, एचएसओ रघुवीर चौधरी व विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर परिषद के सीईओ ने हाॅल को अपने अधीन लेने की प्रक्रिया को पूरा किया। यहां नगर परिषद ने वेंडर के ताले हटाकर ताले लगाए और गेट पर इससे संबंधित जानकारी के लिए पोस्टर चस्पा किए।

टेंडर की समय सीमा खत्म : सीईओ विशाल सड़ोत्रा
सीईओ विशाल सड़ोत्रा ने बताया कि कम्युनिटी हॉल के पिछले टेंडर की समय-सीमा खत्म हो गई है। अब नए सिरे से टेंडर निकाला जाएगा। नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने तक हाल का पूरा संचालन नगर परिषद स्वयं संभालेगी। शहरवासियों से अपील है कि हाल की बुकिंग के संबंध में सीधे नगर परिषद कार्यालय में संपर्क करें। उन्होंने कहा कि अचानक से हाल को नगर परिषद के अधीन लिए जाने पर किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं हैं। इन लोगों ने पहले से यहां समारोह के लिए बुकिंग करवाई हैं वे नगर परिषद के कार्यालय में आकर संपर्क करें। उन्होंने बताया कि नए टेंडर को लेकर बुधवार को बैठक कर चर्चा की जाएगी और प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द इसका नए सिरे से टेंडर निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed