फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Temporary workers on strike, drinking water supply will be affected for three days from today

अस्थायी कर्मी हड़ताल पर, आज से तीन दिन तक प्रभावित रहेगी पेयजल सप्लाई

विज्ञापन
Temporary workers on strike, drinking water supply will be affected for three days from today
प्रेस वार्ता में कर्मचारियों की हड़ताल की जानकारी देते पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्य - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शनिवार यानी आज से तीन दिन तक पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस कारण जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों के हड़ताल पर चले जाना है। शुक्रवार देर रात आठ बजे से विभाग के अस्थायी कर्मी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चले गए हैं। अब सोमवार को रात आठ बजे पेयजल की सप्लाई मिलेगी। इससे पूर्व शनिवार को दिन में पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन सदस्य सोमनाथ ने प्रेस वार्ता कर 72 घंटे तक हड़ताल पर जाने का एलान किया था। उन्होंने कहा कि कई बार शांतिपूर्ण तरीके से साढ़े चार वर्ष का वेतन जारी करने व अन्य लंबित मांगों को विभागीय अधिकारियों और सरकार के सामने रखा। हर बार झूठे आश्वासन देकर कर्मियो को शांत कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रात करीब आठ बजे जलशक्ति विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारी हड़ताल शुरू कर देंगे। इसके बाद सोमवार रात आठ बजे तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान कोई भी अस्थायी कर्मचारी काम नहीं करेगा। शहर व ग्रामीण इलाकों में लोगों के घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी। फिल्ट्रेशन प्लांट और पंपिंग स्टेशन में भी अस्थायी कर्मचारी काम बंद रखेंगे। हड़ताल के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसके अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है। सरकार ने आश्वासन तो बहुत किए गए, लेकिन पूरा एक भी नहीं किया गया है। इस मौके पर विजय शर्मा, दिनेश केसर, कुलभूषण भट व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed